Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » मुजफ्फरनगर में प्रदूषण बोर्ड की कार्रवाई, तीन गोदाम सील

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण बोर्ड की कार्रवाई, तीन गोदाम सील

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।   पेपर मिलो, कोल्हूओं सहित अन्य स्थानों पर जलाए जा रहे प्लास्टिक कचरे को लेकर प्रदूषण बोर्ड की चल रही कार्रवाई की कड़ी में बुधवार को भी तीन स्थानों पर कार्रवाई हुई। जांच में टीम को बिना एनओसी प्लास्टिक कचरे का भंडारण करने पर तीन गोदामों को सील किया गया।

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गीतेश चंद्रा ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम ने प्लास्टिक कचरे का भंडारण करने वाले लोगों की जांच के लिए अभियान चलाया। जेई राजा गुप्ता व अन्य कर्मचारियों ने बिलासपुर स्थित उसमान के गोदाम में कचरे का भंडारण पकड़ा। इस दौरान वहां प्लास्टिक के कचरे का भी भंडारण मिला, जिसे टीम पर सील कर दिया। इसक अलावा टीम को एनएच-58 पर एमजी पार्किंग में प्लास्टिक का गोदाम मिला। सिप्पी गुप्ता पर कार्रवाई करते हुए गोदाम का सील किया। वहीं एक अन्य स्थान पर जाबिद के प्लास्टिक कचरा गोदाम को भी सील किया गया।

 

यूपी: धांधली के कारण असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा निरस्त!

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 3 7 0
Total views : 379011

Follow us on