Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » One stop center की मैनेजर पर ठगी का आरोप, जिला प्रोबेशन कार्यालय में हंगामा

One stop center की मैनेजर पर ठगी का आरोप, जिला प्रोबेशन कार्यालय में हंगामा

LP Live, Muzaffarnagar: वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर पर शहर की एक महिला ने नौकरी दिलाने के नाम करीब 1.5ओ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। कार्यालय में मौजूद महिला मैनेजर को खूब खरीखोटी सुनाई। दोनों के बीच कहासुनी व शोर-शराबे के साथ घंटों ड्रामा हुआ। उधर, वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर ने हंगामा कर रही महिला पर ही मकान बेचने के नाम पर तीन लाख रुपये लेने के बावजूद मकान का बैनामा नहीं कराने का आरोप लगाया है। बताया कि इस मामले में आरोप लगा रही महिला को कोर्ट द्वारा नोटिस भी भिजवाया गया है।

How to Make a News Portal

मुजफ्फरनगर कलक्ट्रेट स्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में गुरुवार की दोपहर एक बजे कच्ची सड़क की गंगारामपुरा निवासी दीपा रानी पत्नी अमित पाल पहुंची, और वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर पूजा नरूला पर एक साल पहले सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। दीपा का कहना है कि न तो उसे अभी तक नौकरी मिली और न ही धनराशि लौटाए गए। पीड़ित दीपा ने जमकर हंगामा करते हुए महिला को खूब खरीखोटी सुनाई। पीड़ित महिला ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर पूजा नरूला पिछले एक साल से उसके मकान में किराएदार थीं। दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी। इसी दौरान पूजा ने नौकरी दिलवाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये लिए थे। जब महिला ने रुपये वापस मांगे तो उसे धमकाया गया। आरोप है कि बाद में उस पर झूठे मुकदमे लगवाकर दबाव बनाने की कोशिश की गई। पीड़िता दीपा ने डीएम सहित विभागीय अधिकारी से मैनेजर पूजा नरूला को निलंबित कर नौकरी लगवाने के नाम पर ली गई डेढ़ लाख की धनराशि वापस कराने की मांग की है।

पूजा नरूला बोली, दीपा ने मकान बैनामे के लिए ले रखी है तीन लाख रुपये
वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर पूजा नरूला का कहना है कि दीपा रानी से उनका मकान बैनामे को लेकर विवाद चल रहा है। दीपा ने मकान बेचने के एवज में तीन लाख रुपये ले रखी है। मकान का सौदा छह लाख रुपये में हुआ था लेकिन अभी तक बैनामा नहीं हुआ। आरोप है कि दीपा न तो मकान का बैनामा कर रही है और न ही रुपये लौटा रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 0 7 5
Total views : 384120

Follow us on