
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में वायु प्रदूषण ने खतरनाक स्तर पर दस्तक दे दी है। हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ने के बीच मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 350 के पार पहुंच गया। प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप)-3 लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों, निर्माण कार्यों और खुले में कचरा जलाने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी गई है।
ग्रैप-3 लागू होने के बाद अब प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई स्तरों पर प्रतिबंधात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। कचरा जलाने पर रोक के साथ ही डीजल वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके पुराने वाहनों को ईंधन उपलब्ध न कराया जाए। विशेष रूप से 10 वर्ष की समय सीमा पूरी कर चुके वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने पर रोक के निर्देश हवा में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं।
पूर्ति विभाग और परिवहन विभाग की निगरानी फेल
हालाकि क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड निगरानी बढ़ा रहा है। इकाइयों की निगरानी के साथ जांच की जा रही है। इसके अलावा दस साल की अवधि पूरी करने वाले डीजल वाहनों पर प्रतिबंध और निगरानी फेल है। पूर्ति विभाग अधिकारी ने पेट्रोल पंपों को निर्देश जारी किए हैं की वह दस साल पुराने वाहनों को डीजल नहीं दे, लेकिन निगरानी फेल है। उधर एआरटीओ विभाग भी सड़कों पर चलने वाले वाहनों की जांच नहीं कर पा रहा है जिससे वाहनों को प्रदूषण भी बढ़ रहा है।
Post Views: 94












Total views : 450243