
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। प्रदेश के शिक्षकों के लिए इस बार होली का त्योहार खुशियों की जगह विरोध का प्रतीक बनने जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने एक बेहद भावुक और कड़ा अपील पत्र जारी करते हुए घोषणा की है कि शिक्षक इस बार होली नहीं खेलेंगे।




रविन्द्र सिंह ने पत्र में लिखा कि TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता को लेकर प्रदेश भर के शिक्षक इस समय भीषण मानसिक दबाव और असुरक्षा के दौर से गुजर रहे हैं। जिससे उनके त्योहारों की खुशी छिन गई है।इसलिए वह रंगों के उत्सव में शामिल नहीं हो सकता। उन्होंने मुजफ्फरनगर सहित प्रदेश के सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपनी एकजुटता दिखाने के लिए इस बार होली के हुड़दंग और जश्न से दूर रहें।

Post Views: 242












Total views : 442527