
जनपद में बिना वैध अनुमति अवैध रूप से संचालित और अत्यधिक वायु प्रदूषण फैला रही औद्योगिक इकाइयों के विरुद्ध प्रशासन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त कार्रवाई की है। डीएम के निर्देशों पर गठित संयुक्त समिति ने निरीक्षण के दौरान नियमों की अनदेखी पाए जाने पर ऐसी तीन इकाइयों के मुख्य द्वारों को सील कर उनका संचालन पूरी तरह बंद करा दिया गया है। इसके साथ विद्युत कनेक्शन भी काटे गए हैं।
प्रशासनिक संयुक्त समिति ने मुजफ्फरनगर में शुक्रवार रात अवैध रूप से स्थापित इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सूजडू क्षेत्र में एमएस स्टील एम्पायर, एमएस गययूर, और आदिल ट्रेडर्स अवैध रूप से संचालित मिली। निरीक्षण में इन इकाइयों में रोलिंग मिलों से निकलने वाले स्लैग को क्रश करके पाउडर में बदलने और ट्रेडिंग का कार्य किया जा रहा था। स्लैग की क्रशिंग से उड़ने वाली डस्ट और अत्यधिक वायु प्रदूषण को रोकने के लिए परिसर में कोई भी समुचित प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था स्थापित नहीं की गई थी। तीन फैक्ट्रिया एनओसी व सहमति दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गीतेश चंद्रा ने बताया कि एई संतोष कुमार, जेई राजा गुप्ता सहित अन्य कर्मचारियों की टीम ने निरीक्षण के बाद तीनों को सील कर दिया। अन्य गतिविधियों पर भी निगाहे रखी जा रही है।













Total views : 442322