Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में लगा दीवाली मेला, स्टाल पर जुटी भीड़

मुजफ्फरनगर में लगा दीवाली मेला, स्टाल पर जुटी भीड़

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। रामपुरम स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में रविवार को दीवाली मेले लगाया गया। मेले में क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉलों से जमकर खरीदारी की।
कार्यक्रम का मुख्य एवं विशेष आकर्षण शाम की भक्तिमय भजन संध्या रही, जिसमें गायकों द्वारा श्री कृष्ण जी के विरह में गोपी गीतों तथा अन्य मधुर भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दी गईं। संगीत और भक्ति के इस सुंदर संगम ने संपूर्ण वातावरण को अलौकिक बना दिया और उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मेला कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम तक चला, जिसमें स्वादिष्ट व्यंजनों, मनोरंजक खेलों और दीपोत्सव के विशेष वातावरण ने हर आयु वर्ग का मन मोह लिया। इसमें अशोक गोयल, ब्रज मोहन, अजय तायल, साधना तायल, दिव्य श्री एवं राघव श्री का विशेष व महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 5 4 1 4
Total views : 442433

Follow us on