Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » Muzaffarnagar: पीईटी परीक्षा देने नहीं पहुंचे 6235 अभ्यर्थी, डीएम ने किया केंद्रों पर निरीक्षण

Muzaffarnagar: पीईटी परीक्षा देने नहीं पहुंचे 6235 अभ्यर्थी, डीएम ने किया केंद्रों पर निरीक्षण

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक मुकम्मल इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुई। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए मुजफ्फरनगर में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया। पहले दिन की परीक्षा में डीएम व एसएसपी ने भी केंद्रों की व्यवस्था संभाली। रविवार को दोनों पालियों में 6235 अभ्यथियों ने परीक्षा दोड़ी।
जनपद में 22 केंद्रों पर हुई पीईटी परीक्षा तीन दिन होनी है। पहले दिन रविवार को परीक्षा की समय सारणी के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू हुई, जबकि द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और वे तय समय से काफी पहले ही अपने-अपने केंद्रों पर पहुँचना शुरू हो गए थे। सभी केंद्रों पर चैंकिग के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से ठीक एक घंटा पहले केंद्रों में कड़ी चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 10,320 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7,108 ने परीक्षा दी और 3,212 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में भी 10,320 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7,297 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 3,023 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 14,405 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्मन्न हुई है।

डीएम और एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं, कंट्रोल रूम से रखी नजर
परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। डीएम उमेश कुमार मिश्रा और एसएसपी सूरज कुमार राय ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और वहां सुरक्षा व्यवस्था, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त, जिला मुख्यालय पर बने विशेष कंट्रोल रूम के जरिए लाइव मॉनिटरिंग कर सभी 22 केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई।

How to Make a News Portal

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 5 4 1 6
Total views : 442435

Follow us on