Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » 40 फुट ऊंची गोबर से निर्मित भगवान गोवर्धन की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद

40 फुट ऊंची गोबर से निर्मित भगवान गोवर्धन की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: नई मंडी गौशाला में श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का दो दिवसीय भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस वर्ष आयोजन का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित भगवान गोवर्धन की 40 फुट ऊंची विशाल प्रतिमा रही। भव्य प्रतिमा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गौशाला पहुंचे। नई मंडी गौशाला के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भक्ति, आस्था और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रमुख समाजसेवी भीमसेन कंसल, प्रमुख उद्योगपति राकेश बिंदल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया। सभी अतिथियों ने विधि-विधान के साथ भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना की तथा महाआरती में शामिल होकर जनपद की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
आयोजन स्थल पर अनेक आकर्षक धार्मिक झांकियां सजाई गईं। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा को देखने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। गौ माता पूजन के साथ धार्मिक मेले में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी ।
कार्यक्रम संयोजक संजय मित्तल ने बताया कि इस वर्ष नई मंडी गौशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गोवर्धन पर्व, गौ माता पूजन और भव्य मेले का आयोजन दो दिन तक किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को लगातार दो दिन भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गौशाला कमेटी के अध्यक्ष विनय गोयल, मंत्री हरिशंकर मुंदडा, कोषाध्यक्ष भूषण लाल, सुरेंद्र बंसल, राजेश गोयल, श्याम सुंदर और अनुज सिंघल सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 1 7 5 7
Total views : 450649

Follow us on