Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » पीआर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मनाया डॉक्टर्स डे

पीआर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मनाया डॉक्टर्स डे

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित पी.आर. पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (नेशनल डॉक्टर्स डे) के अवसर पर चिकित्सकों के सम्मान में एक विशेष और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित सत्र में शिक्षिका आंचल गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को चिकित्सक दिवस मनाए जाने के महत्व और इसके ऐतिहासिक तथ्यों से विस्तार से अवगत कराया। इसके उपरांत विद्यालय के शिक्षक चेतना मल्हन, प्रियांशी राजपूत और विशांक त्यागी के नेतृत्व में विद्यार्थियों का एक दल भोपा रोड स्थित जीवन प्रकाश हॉस्पिटल पहुंचा। यहाँ छात्रों ने शहर के प्रख्यात चिकित्सकों डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. मनोज काबरा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज काबरा, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विभोर जैन और किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. यश अग्रवाल से आत्मीय भेंट की तथा समाज के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्मृति-चिह्न व उपहार भेंट कर कृतज्ञता व्यक्त की।
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टरों का आभार जताते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि चिकित्सक अपने ज्ञान, सेवा-भाव और समर्पण से अनगिनत लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं। इस दौरान चिकित्सकों ने भी बच्चों से सीधा संवाद किया। डॉक्टरों ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने तथा एक स्वस्थ जीवनशैली का पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने बच्चों को पूरी मेहनत, लगन और मजबूत हौसलों के साथ अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने का आशीर्वाद भी दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस हमें उन सभी डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर देता है, जो दिन-रात मानव सेवा में समर्पित रहते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे व्यावहारिक कार्यक्रमों से बच्चों में सेवा, संवेदनशीलता और बड़ों के प्रति सम्मान के संस्कार विकसित होते हैं। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल ने सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। वहीं, जीवन प्रकाश हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने भी विद्यालय परिवार की इस अनूठी और स्नेहपूर्ण पहल के लिए सभी का सहृदय आभार व्यक्त किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 1 7 2 4
Total views : 357497

Follow us on