मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर टीम विजेता


LP Live, Muzaffarnagar: गांधी कालोनी स्थित एसडी गर्ल्स इंटर कालेज में रविवार को मंडलीय (बालिका) खो-खो की प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका सिंह ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर दम दिखाया। दो वर्गों में हुई प्रतियोगिता के दौरान मुजफ्फरनगर की टीम विजयी रही।

प्रतियोगिता के दौरान अंडर-19 में मुजफ्फरनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शामली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा सहारनपुर टीम तृतीय स्थान पर रही। अंडर 14 में मुजफ्फरनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान शामली ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर सहारनपुर की टीम रही। प्रतियोगिता का सफल बनाने में सत्यकाम तोमर, प्रमोद कुमार, विपिन त्यागी, अक्षय कुमार, शुभम पाल, मनोज, मोहित, सुशील प्रियंका कुमारी, सुश्री शोभा, मीनू गुप्ता, रचना रावत का सहयोग रहा।
