Select Language :

Home » एजुकेशन » मुजफ्फरगनर के दो शिक्षकों ने रचा इतिहास, यूपी में आए प्रथम

मुजफ्फरगनर के दो शिक्षकों ने रचा इतिहास, यूपी में आए प्रथम

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के दो शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) की बीएड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। विशेष बात यह है कि दोनों ही अभ्यर्थी वर्तमान में शिक्षण सेवा में कार्यरत हैं।

नगर के अवध विहार निवासी मेघा सिंह ने बीएड सामान्य परीक्षा में 200 में से 159 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। मेघा वर्तमान में जनपद अमरोहा के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी से हुई, जिसके बाद उन्होंने डीएवी डिग्री कॉलेज से बीएससी गणित प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की और बीटीसी के बाद शिक्षण सेवा से जुड़ीं।

वहीं, ग्राम तिस्सा निवासी अतुल कुमार ने बीएड स्पेशल एजुकेशन (विशेष शिक्षा) परीक्षा में 157 अंक हासिल कर प्रदेश सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अतुल कुमार वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज पुरबालियान में कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज से बीएससी की डिग्री प्राप्त की है।

दोनों ही शिक्षकों की इस अभूतपूर्व सफलता पर परिजनों, सहकर्मियों एवं शिक्षा जगत से जुड़े प्रबुद्धजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 2 0 6 9
Total views : 398084

Follow us on