Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » एसएसपी ने दो दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी किए लाइन हाजिर, अवैध वसूली की जांच में फंसे

एसएसपी ने दो दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी किए लाइन हाजिर, अवैध वसूली की जांच में फंसे

LP Live, Muzaffarnagar: एसएसपी ने अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर बुढाना व तितावी में तैनात दो दरोगाओं समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने कहा कि अवैध वसूली की शिकायत पर किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी की सख्त कार्रवाई से पुलिस विभाग में हडकम्प मचा हुआ है।

How to Make a News Portal

मुजफ्फरनगर के तितावी थाने की लालूखेडी चौकी के प्रभारी अशोक यादव के खिलाफ एसएसपी संजय कुमार वर्मा को अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा बुढाना थाने पर तैनात दरोगा गोविंद चौधरी व सिपाही अनुज व मोहित के खिलाफ भी एसएसपी को अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर तीनों पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। दो थाने के पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई से पुलिस महकमे मे हडकम्प मचा हुआ है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 1 2 7
Total views : 403896

Follow us on