Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पुलिस का ‘ऑपरेशन सवेरा’: 40 लाख के नशीले कैप्सूल बरामद

मुजफ्फरनगर पुलिस का ‘ऑपरेशन सवेरा’: 40 लाख के नशीले कैप्सूल बरामद

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में नशे के काले कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत खालापार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 22 कार्टूनों में भरे लगभग 4,72,800 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।

How to Make a News Portal

मीनाक्षी चौक पर चेकिंग के दौरान खुला राज:
पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में खालापार पुलिस टीम मीनाक्षी चौक पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई, तो उनके पास से भारी मात्रा में सेट्रामाडोल और डाईक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड युक्त नशीले कैप्सूल मिले। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नई मंडी क्षेत्र के गांधीनगर स्थित एक मकान को गोदाम बनाकर वहां से नशीली दवाओं की सप्लाई करते हैं।

छापेमारी में 6 गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर फरार:
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांधीनगर स्थित चिन्हित मकान पर दबिश दी, जहाँ से चार अन्य साथियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अनंत (नई मंडी), मोहित पाल (सिविल लाइन), अंकित (भोपा), सलीम, लवीश (मीरापुर) और सुमित (सिविल लाइन) के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी खतौली निवासी अश्वनी शर्मा से ब्लैक में दवाइयां खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचते थे। फिलहाल पुलिस फरार अश्वनी शर्मा की तलाश में जुटी है।

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालना है। पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 4 9 6
Total views : 384787

Follow us on