Select Language :

Home » अपराध » पुलिस ने पकड़ी 7.5 लाख की हरियाणा मार्का शराब, ऐसे बिछाया था जाल

पुलिस ने पकड़ी 7.5 लाख की हरियाणा मार्का शराब, ऐसे बिछाया था जाल

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद की नई मंडी कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुजफ्फरनगर-हरिद्वार नेशनल हाईवे (NH-58) पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से एक अशोक लीलैंड ट्रक और उसमें लदी करीब 7.5 लाख रुपये मूल्य की 150 पेटी अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब में 129 पेटी देशी और 21 पेटी अंग्रेजी शराब शामिल है, जो हरियाणा मार्का की है और इसे तस्करी कर उत्तराखंड ले जाया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब रथेड़ी निवासी रहीश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि खुर्शीद नाम का व्यक्ति उनकी अशोक लीलैंड गाड़ी को किस्तों पर खरीदकर ले गया था। उसने किस्तें तो जमा नहीं कीं, लेकिन गाड़ी को अवैध धंधों में लगा दिया। वाहन के आरसी पर रहीश का मोबाइल नंबर दर्ज होने के कारण जब टोल कटने के मैसेज उनके फोन पर आने लगे, तो उन्हें ठगी और वाहन के गलत इस्तेमाल का अहसास हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
इसी बीच 4 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि उसी गाड़ी से हरियाणा से शराब की एक बड़ी खेप लाई जा रही है। मेरठ जोन के एडीजी, सहारनपुर रेंज के डीआईजी के निर्देशन और एसएसपी संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में एसपी सिटी अमृत जैन व सीओ नई मंडी राजू कुमार साव के कुशल नेतृत्व में टीम गठित की गई। प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा और आबकारी निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान ट्रक को दबोच लिया। मौके से पुलिस ने चालक राजेंद्र उर्फ बॉबी निवासी नरेला (दिल्ली) मूल निवासी जालंधर (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने कुबूल किया कि वह हरियाणा से सस्ते दामों पर शराब लाकर ऊंचे दामों में उत्तराखंड में सप्लाई करता है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम और बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 2 8 2
Total views : 378812

Follow us on