Select Language :

Home » एजुकेशन » एमजी पब्लिक स्कूल के निःशुल्क नेत्र शिविर में 122 मरीजों ने कराई जांच

एमजी पब्लिक स्कूल के निःशुल्क नेत्र शिविर में 122 मरीजों ने कराई जांच

लोकपथ लाइव,  मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल और वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने बताया कि विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में यह कैंप हर माह के चौथे रविवार को आयोजित किया जाता है। प्रेमपुरी स्थित वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से आयोजित इस शिविर में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल (एमबीबीएस, एमएस) ने अपनी पूरी टीम के साथ मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श दिए।
एमजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 122 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। जांच के बाद सभी मरीजों को जरूरत के अनुसार दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। परीक्षण के दौरान 38 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई, जिन्हें उनकी सहमति से निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। आयोजकों ने बताया कि अगला मासिक नेत्र चिकित्सा शिविर 25 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से विद्यालय परिसर में ही आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में भीमसेन कंसल, शिवचरण दास गर्ग, पवन गोयल, योगेन्द्र जैन सहित विद्यालय स्टाफ की कविता रावल, रितु शर्मा, राजीव शर्मा, अवनीश कुमार और विपिन जैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या  मोनिका गर्ग ने सभी सहयोगियों एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 1 7 2 1
Total views : 424406

Follow us on