Select Language :

Home » अपराध » मुजफ्फरनगर: बंद मकान में युवक का शव मिलने से सनसनी

मुजफ्फरनगर: बंद मकान में युवक का शव मिलने से सनसनी

लोकपथ लाइव,मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती में रविवार को एक बंद मकान से 30 वर्षीय राहुल शर्मा का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

How to Make a News Portal

स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले कई दिनों से मकान के बाहर कुत्तों का जमावड़ा लगा हुआ था। शनिवार को घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाने पर अंदर राहुल शर्मा का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्रीय सभासद पति कल्प जैन ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले राहुल और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी मायके चली गई थी, जबकि राहुल घर में अकेला रह रहा था। उनके अनुसार पत्नी के जाने के बाद राहुल मानसिक तनाव में रहने लगा था। सभासद ने यह भी बताया कि राहुल के हाथ की नस कटी हुई मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसने पहले नस काटने का प्रयास किया और बाद में फांसी लगा ली। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार राहुल शर्मा के पिता सुशील शर्मा, जो बैंककर्मी थे, का हाल ही में निधन हुआ था। पिता की मृत्यु के बाद राहुल अपने पैतृक मकान में अकेले रह रहे थे और ठाकुर जी के वस्त्र तैयार करने का कार्य करते थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो सकेगी और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 3 1 3
Total views : 378872

Follow us on