Select Language :

Home » Uncategorized » ट्रेन हादसे में मुजफ्फरनगर क्रांति सेना के सक्रिय कार्यकर्ता का निधन

ट्रेन हादसे में मुजफ्फरनगर क्रांति सेना के सक्रिय कार्यकर्ता का निधन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना एवं शिवसेना में लंबे समय तक कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने वाले सक्रिय कार्यकर्ता शैलेन्द्र विश्वकर्मा उर्फ शैलेन्द्र शर्मा का दिल्ली में ट्रेन हादसे में दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही दोनों संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

How to Make a News Portal

क्रांति सेना के वरिष्ठ नेता ललित मोहन शर्मा ने बताया कि शैलेन्द्र विश्वकर्मा दिल्ली में अपने भाई एवं अन्य परिजनों से मिलने के लिए गए थे। इसी दौरान ट्रेन हादसे में उनके निधन की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। बताया गया कि गुरुवार 20 अगस्त की सुबह परिजन उनके पार्थिव शरीर को लेकर दिल्ली से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। शैलेन्द्र विश्वकर्मा के निधन पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। संगठन से जुड़े लोगों ने कहा कि शैलेन्द्र विश्वकर्मा लंबे समय तक संगठन की गतिविधियों में सक्रिय रहे और कार्यालय प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 4 0 4 0
Total views : 400922

Follow us on