
किशोरी को होटल में लेजाकर दिया था गैंगरेप की घटना को अंजाम
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में डॉ. सम्राट व डॉ. आदिल सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका और उनके क्लीनिक का लाइसेंस निलंबित व बुल्डोजर जैसी कार्रवाही भी हुई। अब पुलिस उन दो होटलों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है, जहां किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों की भी तलाश शुरू की है।


गौरतलब है कि शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी को 17 अगस्त को अपहरण कर लिया था। 22 अगस्त को तलाश करने के बाद पुलिस ने पाक्सो एक्ट, दुष्कर्म की धारा को बढ़ाया था। किशोरी ने कई लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने एक क्लीनिक के संचालक डॉ. आदिल व उसके कंपाउंडर नाजिम व दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया था। डॉक्टर का क्लीनिक सील कर डॉक्टर के प्रैक्टिस करने के लाइसेंस को निरस्त कर दिया था। लोगों ने पंचायत कर आरोपियों के संस्थानों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई के साथ सम्राट इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. सम्राट उर्फ इरशाद अली खान के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस को पीड़िता ने भी यह जानकारी दी थी। शहर कोतवाली पुलिस ने डॉ. सम्राट को भी साजिश में शामिल रहने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा पुलिस ने अब नगर क्षेत्र के दो होटलों की भी तलाश शुरू की है। पीड़िता ने दोनों होटलों में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी अमृत जैन का कहना है कि होटलों के बारे में जानकारी की जा रही है।

दो होटलों पर कार्रवाई की तैयारी में पुलिस
इस मामले में अब पुलिस उन दो संदिग्ध होटलों की सुरागकशी में लगी है, जहां पीड़िता को ले जाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके साथ ही वारदात के वक्त मौके पर मौजूद रहे दो अन्य वांछित आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। किशोरी के बयानो के आधार पर हालांकि पुलिस इन होटलो की पहचान कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार होटल संचालक भी पुलिस की संभावित कार्यवाही होने की आशंका में लुका छिपी का खेल खेल रहे है और भूमिगत बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार भी पीड़िता ने पुलिस के समक्ष दिए बयानों में खुलासा किया था कि आरोपियों ने उसे शहर के दो अलग-अलग होटलों में ले जाकर भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
होटलो का रिकार्ड खंगाला गया
इस इनपुट के बाद पुलिस अब नगर क्षेत्र के ऐसे होटलों का रिकॉर्ड खंगाल रही है, जहां बिना पहचान पत्र या नियमों की अनदेखी कर कमरे दिए गए थे। माना जा रहा है कि पुलिस किसी भी वक्त उक्त होटलों पर छापेमारी की कार्रवाही कर सकती है। एसपी सिटी अमृत जैन के मुताबिक, पीड़िता के बयानों के आधार पर नगर क्षेत्र के उन दो होटलों के संबंध में गहनता से जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में जो भी होटल संचालक या कर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। वांछित चल रहे दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।











Total views : 408380