
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के प्रकोप को देखते हुए जनसेवा के उद्देश्य से फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। फेडरेशन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेरठ रोड स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट के मुख्य द्वार के सामने विशाल प्याऊ सेवा शिविर का विधि-विधान से शुभारंभ किया गया। इस सेवा शिविर का भव्य उद्घाटन नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने फेडरेशन के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पदाधिकारियों ने बताया कि लगातार बढ़ती और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी को ध्यान में रखते हुए इस शिविर के माध्यम से यहां से गुजरने वाले तमाम राहगीरों, श्रमिकों और आम जनता को शीतल व स्वच्छ जल के साथ-साथ मीठा शरबत उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे लोगों को इस तपती गर्मी में राहत मिल सके। इस पुनीत कार्य में स्थानीय स्तर पर विशेष सहयोग भी प्राप्त हुआ है, जिसके तहत टिकोला शुगर मिल के स्वामी अमित स्वरूप द्वारा पूरे प्याऊ सेवा शिविर की अवधि के लिए आवश्यक चीनी का संपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया है। इसके साथ ही, गांधी टेंट हाउस द्वारा जनसेवा के इस कार्य में अपनी सहभागिता निभाते हुए पूरे शिविर के लिए टेंट की मुकम्मल व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष नीलकमल पुरी, सचिव अभिषेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष बंसल, सह सचिव आशीष गर्ग, उपाध्यक्ष अश्वनी मित्तल एवं राकेश जैन मुख्य रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा पंकज मित्तल, अंकित संगल, अशोक अग्रवाल, जीशान अहमद, सत्य प्रकाश, पीहू अग्रवाल, सरदार अहमद, अमित गर्ग, शशांक मित्तल, शारिक सुल्तान, आकाश गुप्ता सहित उद्योग जगत से जुड़े अनेक गणमान्य सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सेवा कार्य को निरंतर सुचारू रूप से चलाने का संकल्प लिया।
Post Views: 66













Total views : 333523