Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » tजिला अस्पताल के सीएमएस संग मेडिकल टीम ने कांवड़ियों को बांटे फल

tजिला अस्पताल के सीएमएस संग मेडिकल टीम ने कांवड़ियों को बांटे फल

लोकपथ लाइव, मुज़फ्फरनगर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिला चिकित्सालय की ओर से सामाजिक सरोकार निभाते हुए शिवभक्त कांवड़ियों के लिए फल एवं पेयजल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर व मार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों को फल और शुद्ध पेयजल वितरित कर उनका अभिनंदन किया गया।
सेवा कार्य का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. संजय वर्मा ने किया। कांवड़ियों की सेवा करते हुए सीएमएस डॉ. संजय वर्मा ने कहा कि दूर-दराज से पैदल यात्रा कर आ रहे शिवभक्तों की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कांवड़ियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ उनकी हर संभव सेवा के लिए तत्पर है।
इस अवसर पर वरिष्ठ फिजीशियन डा. योगेंद्र त्रिखा, हारून फार्मासिस्ट, कमल वत्स, कंचन वाला, जसवीर कौर, अनिल फार्मासिस्ट, सरिता (आईसीएन), शिक्षा (स्टाफ नर्स) तथा डॉ. बाबूराम सहित चिकित्सालय के अनेक डॉक्टर, फार्मासिस्ट एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 0 2 3 5
Total views : 395740

Follow us on