Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » DIOS कार्यालय में बदली व्यवस्थाएं, लिपिकों के नए काम तय

DIOS कार्यालय में बदली व्यवस्थाएं, लिपिकों के नए काम तय

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। डीआइओएस कार्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पटल परिवर्तन किया गया है। हाल ही में प्रभारी डीआइओएस का पदभार ग्रहण करने वाले हरिकेश यादव ने पहला बदलाव कार्यायल में किया है। कार्यालय के वरिष्ठ लिपिकों और तहसील प्रभारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है।

How to Make a News Portal

आधिकारिक आदेश के अनुसार डीआइओएस कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक मनीष भाटिया को अब बुढ़ाना तहसील की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें अब बेहद महत्वपूर्ण मानी जाने वाली सदर तहसील का नया कार्यभार सौंपा गया है। वहीं नारायण शर्मा को खतौली तहसील के विद्यालयों की जिम्मेदारी से हटाते हुए बुढ़ाना तहसील के विद्यालयों का नया प्रभारी बनाया गया है। कार्यालय के लिपिक अजय कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए खतौली तहसील का कार्यभार दिया गया है। इसके अलावा भारत कुमार को अब तक संभाल रहे सदर तहसील के विद्यालयों के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वें अब जानसठ तहसील के विद्यालयों का कामकाज देखेंगे। हालांकि कार्यालय में बोर्ड परीक्षा जैसा महत्वपूर्ण पटल देख रहे आशुतोष सिंह के कार्यक्षेत्र में कोई बदलाव नहीं किया गया है, उनका पटल यथावत रहेगा। प्रभारी डीआइओएस हरिकेश यादव ने बताया कि कार्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और गतिशीलता लाने के लिए यह फेरबदल किया गया है। इसके अलावा कार्यालय के अन्य जो लिपिक जिस पटल को देख रहे हैं, वे अपने पुराने दायित्वों का निर्वहन यथावत करते रहेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कुछ और कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 0 9 5
Total views : 390548

Follow us on