Select Language :

Home » स्पोर्ट्स » यूपी महिला क्रिकेट टीम में मुजफ्फरगनर से दो खिालड़ियों का चयन

यूपी महिला क्रिकेट टीम में मुजफ्फरगनर से दो खिालड़ियों का चयन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिले के लिए एक और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। मुजफ्फरनगर की प्रतिभावान महिला क्रिकेटर परी दीक्षित और प्रियंशी का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के 40 संभावित खिलाड़ियों में किया गया है। दोनों खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय कैंप में हिस्सा लेकर अंतिम टीम में जगह बनाने के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगी।

How to Make a News Portal

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के  सचिव मनोज पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा आयोजित यह विशेष प्रशिक्षण कैंप आगामी 17 अगस्त से कानपुर के प्रसिद्ध कमला क्लब में आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ियों की क्षमताओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि परी दीक्षित एक बेहतरीन मध्यम तेज गेंदबाज हैं, जबकि प्रियंशी अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित विभिन्न ट्रॉयल्स और मैचों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। दोनों खिलाड़ियों के यूपी अंडर-19 संभावित टीम में चुने जाने पर मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 2 0 6 9
Total views : 398083

Follow us on