Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » शैक्षणिक कार्यशाला में ड्रग इंस्पेक्टर व व्यापारियों ने रखे सुझाव

शैक्षणिक कार्यशाला में ड्रग इंस्पेक्टर व व्यापारियों ने रखे सुझाव

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  कैमिस्ट एसोसिएशन मुजफ्फरनगर द्वारा भोपा रोड स्थित एक सभागार में शैक्षणिक कार्यशाला एवं सम्मान समारोह हुआ। इस कार्यक्रम में जनपद में नवनियुक्त हुए औषधि निरीक्षक देशबंधु विमल का कैमिस्ट एसोसिएशन का स्वागत और शामली स्थानांतरित हुए औषधि निरीक्षक पवन शाक्य को सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित शैक्षणिक कार्यशाला में दवा व्यापार से जुड़े कई महत्वपूर्ण और तकनीकी विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया। कार्यशाला के दौरान दवा व्यवसाय से संबंधित नवीन नियमों, औषधियों की गुणवत्ता बनाए रखने, लाइसेंसिंग प्रक्रियाओं, विभागीय दिशा-निर्देशों तथा दवा व्यापारियों एवं औषधि विभाग के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने जैसे गंभीर बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान डीआई पवन शाक्य के कार्यकाल को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान व्यापारियों की समस्याओं को हमेशा गंभीरता से सुना और विभाग व व्यापार जगत के बीच एक मजबूत सेतु का काम किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कमलजीत सिंह, जिला महामंत्री अक्षय मित्तल, कोषाध्यक्ष राजेश जुनेजा, संरक्षक योगेश मदान, विजेंद्र शर्मा, रामवीर सिंह, आशीष अग्रवाल, तरुण शिवाच, हर्ष भाटिया, आशीष बिंदल, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 4 6 1
Total views : 379387

Follow us on