Select Language :

Home » एजुकेशन » राज्यमंत्री व डीआईओएस से मिले स्काउट-गाइड पदाधिकारी

राज्यमंत्री व डीआईओएस से मिले स्काउट-गाइड पदाधिकारी

भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की जिला संस्था मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद के नवागत प्रभारी डीआईओएस हरिकेश यादव का स्वागत किया। जिला मुख्य आयुक्त कंचन प्रभा शुक्ला के कुशल निर्देशन में संस्था की कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों ने नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय पहुंचकर उनसे औपचारिक भेंट की।

How to Make a News Portal


इस दौरान जिला संस्था के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से एएसओसी अमित कुमार सैनी, जिला स्काउट कमिश्नर विजय कुमार शर्मा, जिला गाइड कमिश्नर व वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी की प्रधानाचार्या डॉ. राजेश कुमारी शामिल रहीं। इनके साथ ही डीओसी गाइड प्रभा दहिया, जिला डीओसी भारत भूषण अरोड़ा, सहायक कमिश्नर रेणु गर्ग, जिला एडल्ट काउंसलर संतोष वर्मा और जिला कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा ने भी नवागत डीआईओएस का स्वागत कर जनपद की स्काउटिंग व्यवस्था पर विचार साझा किए। इससे पूर्व सभी राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री को मुजफ्फरनगर जनपद में चल रही स्काउटिंग गतिविधियों की प्रगति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया तथा भविष्य के कार्यक्रमों को और बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए उनका मार्गदर्शन व सहयोग मांगा। इसी कड़ी में प्रदेश मुख्यालय पर नवनियुक्त संयुक्त प्रादेशिक संगठन आयुक्त (विश्वविद्यालय) मयंक शर्मा का भी बीती शाम नई मंडी स्थित वैदिक पुत्री कन्या इंटर कॉलेज में जिला संस्था द्वारा गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 2 9 9 2
Total views : 383990

Follow us on