
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। बीएसए कार्यालय सभागार में तीन दिवसीय बाल वाटिका प्री-प्राइमरी ईसीसीई ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का दूसरा दिन रहा। इस प्रशिक्षण शिविर में जनपद के पुरकाजी, खतौली और बुढ़ाना ब्लॉक के एआरपी तथा शिक्षक संकुल अध्यापक उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर रजनी बालियान और नीलिमा गुप्ता ने डीसी सुशील कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया। इस दौरान जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों को बाल वाटिका के रूप में विकसित किए जाने की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण के बारे में बताया। इसका मुख्य उद्देश्य 3 से 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना, उनकी शैक्षणिक बुनियाद को सुदृढ़ करना तथा एक सुरक्षित, प्रेरणादायक और आनंदमय वातावरण तैयार करना है। बाल वाटिका में बच्चों को स्कूल रेडी बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जल्द ही एजुकेटरों की नियुक्ति भी की जाने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि बाल वाटिका में छोटे बच्चों के सीखने के अनुभव को रोचक बनाने के लिए जादुई पिटारा उपलब्ध कराया जाएगा। बच्चों के खेलने, मानसिक विकास और शारीरिक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से तैयार किए गए इस पिटारे में कुल 53 प्रकार की सामग्रियां शामिल होंगी, जिससे प्री-प्राइमरी शिक्षा को एक नया आयाम मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान सीडीपीओ पूनम सिंह, अतेंद्र सिंह, सुमन तोमर, एआरपी अजय शर्मा, नरेश सैनी और अंकित चौहान उपस्थित रहे। इसके अलावा संकुल अध्यापक आनंद पाल मलिक, मेराज खालिद रिजवी, रितिका भारद्वाज, विवेक यादव, मुकेश कुमार, कृष्ण कुमार, कुलदीप, राजेंद्र सिंह, अनुज कुमार, रविंद्र कुमार, इमरान, गयूर अली, सुमित, अजय कौशिक व अजय गुप्ता सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
Post Views: 403













Total views : 400832