
LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के थाना भौरा कला क्षेत्र में किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस कर दी गई । वारदात भौरा कला थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव के खेत में हुई है।शिकारपुर गांव निवासी किसान प्रदीप पुत्र नैन सिंह का शव उनके पड़ोसी के ट्यूबवेल पर बिछी खाट पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ फुगाना ऋषिका सिंह ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। बीती रात अज्ञात हत्यारोपी ने किसी धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी।पुलिस हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुट गई है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


Post Views: 100












Total views : 433249