Select Language :

Home » ट्रेंडिंग » मुजफ्फरनगर में गूंजी हवाई हमले की चेतावनी, सायरन बजते ही हुआ ब्लैकआउट

मुजफ्फरनगर में गूंजी हवाई हमले की चेतावनी, सायरन बजते ही हुआ ब्लैकआउट

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए रविवार को मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन परिसर में मॉकड्रिल हुई। इस अभ्यास में विभिन्न विभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। मॉकड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी जारी होने, ब्लैकआउट कराने, नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने तक की पूरी प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास किया गया। सिविल डिफेंस और आपदा मित्रों की टीम ने इसमें अहम भूमिका निभाई।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम छह बजे हवाई हमले की चेतावनी के लिए सायरन बजाया गया। दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाकर आपात स्थिति का संकेत दिया गया। इसके बाद निर्धारित क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था बाधित कर ब्लैकआउट का अभ्यास कराया गया तथा नागरिकों को सुरक्षित स्थानों और शेल्टरों में शरण लेने की प्रक्रिया समझाई गई।
हवाई हमले का खतरा समाप्त होने का संकेत देने के लिए दो मिनट तक ऊंची आवाज में ऑल क्लियर सायरन बजाया गया, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास शुरू हुआ। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से छोटी आग बुझाने का अभ्यास किया, जबकि बड़ी आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन सेवा की टीम ने फायर टेंडर वाहन के इस्तेमाल का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त और ध्वस्त भवनों में आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने और गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी प्रदर्शित की गई।

जिला अस्पताल के दंत विभाग में ‘खींचतान’ पर सीएमओ का एक्शन

अभ्यास में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के साथ पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, आपूर्ति विभाग, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, एनएसएस और आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त भागीदारी रही। सभी विभागों ने आपसी समन्वय के साथ निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। अभ्यास के अंतिम चरण में मॉकड्रिल समाप्त होने की घोषणा की गई। प्रशासन के अनुसार इसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की तत्परता, तालमेल और राहत-बचाव क्षमता को परखना है, ताकि वास्तविक संकट के समय कम से कम समय में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
मॉकड्रिल के दौरान उपजिलाधिकारी राहुल देव भट्ट, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार, पूर्ति विभाग से क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अमित यादव, पूर्ति निरीक्षक राजेश चौधरी, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक आशीष द्विवेदी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अन्नू, आपदा सहायक नासिर हुसैन, गुलफाम अहमद, लेखाकार प्रिन्सी और प्रवेश कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 7 1 7 7
Total views : 457823

Follow us on