
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन के तत्वावधान में नारी शक्ति मिशन के अंतर्गत श्री राम कॉलेज के प्रांगण में विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता, सशक्तिकरण तथा उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में शासन-प्रशासन की कई महिला अधिकारी और गणमान्य अतिथि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनमें सीओ खतौली रुपाली राय चौधरी, सीओ जानसठ ऋषिका सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप, जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, एसडीएम रश्मि लांबा ने छात्राओं को नारी शक्ति मिशन के तहत जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान श्री राम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत करते हुए महिला सम्मान का परिचय दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने नारी शक्ति के महत्व, महिला सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों, आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी जैसे गंभीर व महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। अतिथियों ने छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने, बिना डरे अपनी बात रखने और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Post Views: 119












Total views : 435606