Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » नवशक्ति यात्रा 2026: महिलाओं से संवाद, रक्त जांच और स्वच्छता का दिया संदेश

नवशक्ति यात्रा 2026: महिलाओं से संवाद, रक्त जांच और स्वच्छता का दिया संदेश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री एवं नवशक्ति यात्रा 2026 की संयोजक ममता अग्रवाल के नेतृत्व में सोमवार 12 अक्टूबर को आवास विकास कॉलोनी स्थित शकुंतलम शिव मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चियों के साथ संवाद, स्वास्थ्य जागरूकता और अनुपयोगी धार्मिक सामग्री के सम्मानजनक संग्रह एवं सदुपयोग को बढ़ावा देने की पहल की गई।
मंदिर में स्थापित किया धार्मिक सामग्री दान पात्र
कार्यक्रम की प्रमुख पहल के तहत शकुंतलम शिव मंदिर परिसर में धार्मिक सामग्री दान पात्र स्थापित किया गया। इस व्यवस्था में इनर व्हील क्लब का सहयोग रहा। क्लब की पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन संतोष शर्मा के विशेष सहयोग से दान पात्र की व्यवस्था की गई।
ममता अग्रवाल ने बताया कि घरों में रखी ऐसी पूजा सामग्री, जिसका अब उपयोग नहीं हो रहा है, उसे इस दान पात्र में जमा किया जा सकेगा। इसका उद्देश्य धार्मिक आस्था से जुड़ी वस्तुओं को इधर-उधर फेंकने के बजाय सम्मानपूर्वक एकत्रित करना और उनके उचित सदुपयोग की दिशा में प्रयास करना है। इससे धार्मिक भावनाओं के सम्मान के साथ स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी को भी बढ़ावा मिलेगा।
दान पात्र की देखरेख की जिम्मेदारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजलि चौधरी को सौंपी गई है। वह इसकी प्रभारी के रूप में व्यवस्था का संचालन और निगरानी करेंगी।
महिलाओं और बच्चियों से किया संवाद
नवशक्ति यात्रा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चियों से संवाद कर उन्हें अपनी बात रखने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान महिला सशक्तीकरण, सम्मान और सामाजिक सहयोग के महत्व पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के लिए ब्लड टेस्ट यानी रक्त जांच की व्यवस्था भी की गई। इसके माध्यम से महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर आवश्यक जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। रक्त जांच संबंधी व्यवस्था में डॉ. आलोक कुमार और उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।
इनर व्हील क्लब की सदस्य रहीं मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री एवं नवशक्ति यात्रा की संयोजक ममता अग्रवाल के साथ इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष संगीता सिंघल, रितु जैन, डॉ. मंजुल गौर, नीरज अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन संतोष शर्मा, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंजू गोयल, भावना गुप्ता, रेणु चौधरी और राशि सिंघल सहित अन्य सदस्य एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, धार्मिक सामग्री के उचित सदुपयोग और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। आयोजकों के अनुसार, नवशक्ति यात्रा 2026 के अंतर्गत यह पहल महिलाओं को जागरूक करने और समाज में सकारात्मक बदलाव को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रयास है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 6 9 9 0 3
Total views : 435292

Follow us on