Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » जिला अस्पताल में सुधार की कवायद, कुर्सी एक सीएमएस दो-दो!

जिला अस्पताल में सुधार की कवायद, कुर्सी एक सीएमएस दो-दो!

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के मुख्य चिकित्सालय की चरमराती प्रशासनिक व्यवस्था को सुधारने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील तेवतिया ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फेरबदल किया है। जिला पुरुष चिकित्सालय की कमान अब व्यावहारिक रूप से दो अधिकारियों के हाथ में होगी। सीएमओ के नए निर्देश के तहत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) की व्यस्तता के दौरान अस्पताल के प्रशासनिक कार्यों के संचालन और समन्वय के लिए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. अशोक कुमार व डा. शैलेश जैन को नामित किया गया है। दोनों में से एक मुख्य सीएमएस की अनुपस्थित में कार्यालय में बैठेंगे।

 सीएमओ ने यह निर्णय कुछ ही समय के लिए लिया है, जिला चिकित्सालय के वर्तमान सीएमएस डॉ. संजय वर्मा, जो कि स्वयं एक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ हैं, को अक्सर गंभीर ऑपरेशनों के चलते लंबे समय तक ऑपरेशन थिएटर (OT) में रहना पड़ता है। उनकी अनुपस्थिति में अस्पताल का प्रशासनिक ढांचा प्रभावित न हो और तीमारदारों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण हो सके, इसीलिए एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार को इस महत्वपूर्ण कुर्सी पर सहयोगी के तौर पर बैठाने का फैसला किया गया है। सीएमओ डा. सुनील कुमार तेवतिया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं बिगड़ी हुई है, मरीजों के हित में दिन में कुछ समय के लिए एसीएमओ डा. अशोक कुमार को सीएमएस की जगह बैठकर समस्याएं सुनने व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी है।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 2 7 7
Total views : 378797

Follow us on