Select Language :

Home » एजुकेशन » भारत में रोजगार सहित विभिन्न विषयों पर मंथन, विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन

भारत में रोजगार सहित विभिन्न विषयों पर मंथन, विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जड़ौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के सभागार में सोमवार को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए दो पृथक सत्रों में एक विशेष कार्यशाला हुई। प्रथम सत्र में छात्र-छात्राओं के लिए भारत में रोजगार के बेहतरीन अवसर और द्वितीय सत्र में शिक्षकों के लिए आज के बदलते परिवेश में शिक्षकों से अपेक्षाएं विषय पर गहन मंथन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता मेजर जनरल (डॉ) प्रमोद सहगल (सेवानिवृत्त), उनकी धर्मपत्नी प्रतिमा सहगल, प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, रीता दहिया, स्वामी तेजेश्वरानन्द, जसवीर सिंह राणा और दिनेश शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों को मुख्य वक्ता मेजर जनरल प्रमोद सहगल ने कहा कि आधुनिक और प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल किताबी डिग्री प्राप्त कर लेना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने बल देकर कहा कि छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), कंप्यूटर और नवीन तकनीकों से खुद को जोड़ना होगा। उन्होंने रक्षा, फूड इंडस्ट्रीज, ऊर्जा क्षेत्र और आधुनिक कृषि में रोजगार व स्वरोजगार की असीम संभावनाओं को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को केवल नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नवाचार और शोध के माध्यम से नए अवसरों का सृजन करने वाला बनने की प्रेरणा दी। द्वितीय सत्र में शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए मेजर जनरल सहगल ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के लिए सबसे बड़ा रोल मॉडल होता है। उन्होंने शिक्षण को विद्यार्थी-केंद्रित, रोचक और गतिविधि आधारित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षकों को भी अपनी स्किल्स का निरंतर विकास करना होगा ताकि वे बच्चों को अनुशासन और मानवीय मूल्यों के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक बना सकें। कार्यशाला के अंत में प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने मुख्य अतिथि को शॉल व स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया तथा सभी के प्रति आभार जताया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 9 7 6 7
Total views : 408380

Follow us on