Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लघु उद्योग भारती ने किया वृक्षारोपण

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लघु उद्योग भारती ने किया वृक्षारोपण

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती, लक्ष्मीनगर इकाई द्वारा बुधवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत मेरठ रोड स्थित जियो पेट्रोल पंप परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

How to Make a News Portal

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र गुप्ता (मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी) रहे। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष जगमोहन गोयल, राजीव सैनी, जिला सचिव मयंक मित्तल, जिला सह-कोषाध्यक्ष पंकज मित्तल, सागर वत्स, नरेश शर्मा, मनोज गुप्ता, सोम प्रकाश कुच्छल, अरविंद मित्तल, कुश अग्रवाल तथा मेरठ रोड स्थित जियो पेट्रोल पंप के विपिन महेश्वरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में नरेश, पंकज, ललित, कमल सहित अन्य लोगों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता निभाई। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 8 0 4 4
Total views : 372866

Follow us on