Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » लेडीज क्लब ने मनाया तीज महोत्सव, महिलाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

लेडीज क्लब ने मनाया तीज महोत्सव, महिलाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

LP Live, Muzaffarnagar: लेडीज़ क्लब के तत्वावधान में शहर के आर्शीवाद बैकेंट हाल में गुरुवार को तीज महोत्सव मनाया गया। इसमें महिलाओं ने मॉनसून इन बालीवुड थीम पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। क्लब की महिलाओं ने बॉलीवुड के वर्षा गीतों पर आधारित परिधान पहनकर कार्यक्रम में चार चाँद लगाए।

How to Make a News Portal

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक तीज गीतों और स्वागत नृत्य से हुआ। क्लब सचिव डा. रिंकू गोयल और कोषाध्यक्ष मोनीका गोयल ने सभी को कार्यक्रम की थीम बताई। इसके बाद रमा भाटिया एवं रचना अग्रवाल ने संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा को प्रस्तुत किया। इस दौरान महिलाओं ने ग्रुप डांस परफॉर्मेंस, बॉलीवुड रेन सॉन्ग्स पर नृत्य मोनिका गोयल, सोनिया लूथरा, सान्या बिंदल, मोना कपूर, डॉ ऋतु, अंकिता बिंदल, डॉ मंजू प्रभाकर, रेनू, डॉ शिल्पी, सीमा, शिप्रा, शैली, प्रेरणा, रमा ने समा बांध दिया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभाग किया और पूरे आयोजन स्थल को एक उत्सवमय दृश्य में बदल दिया। टीम लेडीज़ क्लब द्वारा इस भव्य आयोजन की भरपूर सराहना की गई।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 4 0 7
Total views : 379131

Follow us on