
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर में उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब ड्यूटी पर तैनात नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा ने कुछ कांवड़ियों को डीजे के ऊपर चढ़ने से रोका। पुलिस अधिकारी द्वारा नीचे उतरने की हिदायत देने पर कुछ कांवड़ियों और इंस्पेक्टर के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।


विवाद के दौरान एक कांवड़िए ने कथित तौर पर इंस्पेक्टर को धमकी देते हुए कहा, “ज्यादा वर्दी का गुरूर है तो बता दो अभी, 5 मिनट में उतरवा दूंगा।” घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान या किसी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद घटना को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस पूरे मामले में आगे क्या कारवाई करेगी। इस संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।












Total views : 369133