
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री राज दुर्गा योगासन केंद्र में रविवार को भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना तथा लोगों को नियमित योगाभ्यास के प्रति जागरूक करना रहा।


कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्वेता कौशिक उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ योगाभ्यास किया और योग को निरोग जीवन का आधार बताते हुए नियमित योग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन कीर्ति अहलावत ने किया। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशेष योग प्रदर्शन करने वाली तथा सर्वाधिक वजन कम करने वाली अनीता, ममता, सेजल, इंदिरा, संगीता, नीलम, उर्मिला, संतोष, माधवी, रजनी, लता, चेतना, राधिका, गीता, मंजू, रूपा, सावित्री एवं रीना को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवन दृष्टि प्रदान करने का भी प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।












Total views : 348142