
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को स्वर्गीय गोपीचंद गोयल की पुण्यतिथि के अवसर पर ‘श्री गोपीचंद स्मृति शीतकालीन अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता’ का गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर की गई। इसके उपरांत मुख्य अतिथियों और विद्यालय प्रबंधन द्वारा दीप प्रज्वलन, स्वागत संबोधन तथा संस्थापक व गणमान्य अतिथियों को सम्मानित कर समारोह को आगे बढ़ाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा, उप-प्रधानाचार्या अंजली आनंद एवं प्रबंधन समिति के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय गीत, मनमोहक नृत्य और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं।
प्रधानाचार्या ने बताया कि इस खेल आयोजन के तहत विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों की 12 टीमों को दो समूहों (ग्रुप ए और ग्रुप बी) में विभाजित किया गया है। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सूर्यदेव पब्लिक स्कूल और वेदांता पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता के पहले दिन कुल सात मैच खेले गए, जबकि दूसरे दिन पांच मैच आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके अलावा विद्यालय में अन्य खेलों के मुकाबले भी कराए गए।
जंतर-मंतर प्रदर्शन का मेरठ-मुजफ्फरनगर तक असर, 11 ट्रेनें की गई रद्द
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के मूल्य विकसित करना है। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
Post Views: 76












Total views : 432012