उत्तर प्रदेशशिक्षा

खंड शिक्षा अधिकारी का स्कूलों में निरीक्षण, मिली कमियों पर हुए नाराज

नगर के चार स्कूलों में निरीक्षण हुआ। निर्माण कार्य में मिली लापरवाही

LP Live, Muzaffarnagar: नगर के खंड शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को चार  विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंन अध्यापक-अध्यापिकाओं की उपस्थित देखी। द्वारिकापुरी और गांधी कालोनी के विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्य धीमी गति से होने पर नाराजगी व्यक्त की गई।

नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रकाश तिवारी ने लद्धावाला स्थित शहर के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों की स्थिति देखी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक को छात्रों को सर्दी से बचाते हुए पढ़ाने के निर्देश दिए। बच्चों को फर्श पर नंंगे पैर न चलने देने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान विद्यालय में प्राथमिक उपचार किट के बारे में जानकारी ली गई। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय ललिता कन्या में निरीक्षण किया। वहां भी आवश्यक निर्देश दिए गए। वहां से निरीक्षण के बाद ज्योति प्रकाश तिवारी ने गांधी कालोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय और
द्वारिकापुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। वहां चल रहे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली गई। दोनों ही विद्यालयों में निर्माण कार्य धीमी गति से होता पाया गया, जिसके बाद वहां प्रधानध्यापकों व निर्माण कर रहे कर्मचारियों को जल्द कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्यरत अध्यापक, अध्यापिका एवं शिक्षामित्र की विद्यालयों में उपस्थित देखी। प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सभी विद्यालयों में रेमेडियल छात्र-छात्राओं की सूची के अनुसार अध्यापन कार्य कराने के लिए निर्देशित किया।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button