
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनग। जीआरपी थाना मुजफ्फरनगर ने अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, सुव्यवस्थित प्रशासनिक प्रबंधन और नागरिक केंद्रित पुलिसिंग के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। रेलवे पुलिस महानिदेशक श्री प्रकाश डी ने सहारनपुर जीआरपी थाने पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में जीआरपी मुजफ्फरनगर को प्रतिष्ठित आईएसओ (ISO) अंतरराष्ट्रीय प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान पाने के लिए जीआरपी मुजफ्फरनगर के थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा अपनी टीम के साथ सहारनपुर पहुंचे थे।
इन उत्कृष्ट मानकों पर मिला प्रमाण-पत्र:
यह अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाण-पत्र जीआरपी थाना मुजफ्फरनगर द्वारा कई प्रमुख पैमानों पर उच्च मानक स्थापित करने के लिए दिया गया है, जिनमें शामिल हैं:
-
थाना स्तर पर उत्कृष्ट एवं सुव्यवस्थित प्रशासनिक प्रबंधन।
-
जनसुनवाई की गुणवत्ता और त्वरित शिकायत निवारण।
-
अभिलेखों का पारदर्शी व सुव्यवस्थित रखरखाव।
-
नागरिक सुविधाओं और महिला हेल्प डेस्क की सुदृढ़ व्यवस्था।
-
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, कस्टडी सुरक्षा और आधुनिक तकनीकी सुविधाएं।
-
पुलिसकर्मियों के लिए कार्यस्थल पर उच्चस्तरीय सुविधाएं व बुनियादी ढांचा।
पुलिस सेवाओं को बनाया नागरिक केंद्रित:
थाना जीआरपी मुजफ्फरनगर ने अपनी सभी आंतरिक प्रक्रियाओं और जनसेवाओं को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ढाला है। इससे न केवल दैनिक पुलिसिंग में प्रभावशीलता आई है, बल्कि आम नागरिकों व यात्रियों के प्रति जवाबदेही और सुरक्षा का माहौल भी मजबूत हुआ है।
समारोह में उच्चाधिकारी रहे मौजूद
सहारनपुर में आयोजित इस निरीक्षण सह सम्मान समारोह के दौरान रेलवे पुलिस महानिदेशक श्री प्रकाश डी के अलावा पुलिस अधीक्षक रेलवे (मुरादाबाद) आशुतोष शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे (सहारनपुर) देवेंद्र कुमार और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे (गाजियाबाद) अशोक कुमार सिसोदिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Post Views: 137












Total views : 430211