
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के भोपा रोड स्थित द्वारकापुरी क्षेत्र में विकास कार्य की आड़ में पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। वार्ड संख्या 16 के सभासद प्रियांक कुमार ने नाला निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से हरा-भरा पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए वन विभाग से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।


सभासद प्रियांक कुमार द्वारा वन विभाग को सौंपे गए शिकायती पत्र में बताया, वार्ड में नाला निर्माण का कार्य चल रहा था। आरोप है कि संबंधित ठेकेदार ने बिना किसी विभागीय अनुमति और कानूनी प्रक्रिया के एक पुराने हरे-भरे पेड़ को कटवा दिया। सभासद ने इसे पर्यावरण संरक्षण नियमों का खुला उल्लंघन बताते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ क्षेत्र की हरियाली और पारिस्थितिकी तंत्र को सीधा नुकसान पहुँचा रही हैं।

शिकायतकर्ता ने वन अधिकारी से मांग की है कि इस प्रकरण की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।












Total views : 345968