Select Language :

Home » अपराध » मुजफ्फरनगर में ख़राब समोसे बेचने वाली बेकरी पर पहुँची जाँच टीम

मुजफ्फरनगर में ख़राब समोसे बेचने वाली बेकरी पर पहुँची जाँच टीम

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। खालापार स्थित सुफियान बेकरी पर खराब और कीड़ेयुक्त समोसा बेचने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कार्रवाई की। जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय अर्चना धीरान, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने 2 सितंबर को बेकरी पर पहुंचकर जांच की। टीम ने बेकरी से समोसे का एक विधिक नमूना संग्रहित किया। नमूने को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैभव शर्मा और नेहा चौधरी भी टीम में शामिल रहे। विभाग की कार्रवाई से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर बेकरी संचालकों में हलचल रही।

How to Make a News Portal

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 1 0 1 8
Total views : 409968

Follow us on