Select Language :

Home » स्वास्थ्य » IMA के नए अध्यक्ष बने डॉ यश अग्रवाल, अभिषेक गौड को सचिव की जिम्मेदारी

IMA के नए अध्यक्ष बने डॉ यश अग्रवाल, अभिषेक गौड को सचिव की जिम्मेदारी

LP Live, Muzaffarnagar: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मीटिंग में वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई।  इसमें वर्ष 2025-26 के लिए डॉ यश अग्रवाल अध्यक्ष और अभिषेक गौड को सचिव चुना गया है। कोषाध्यक्ष के लिए डॉक्टर ईश्वर चंद्रा को चुना गया। इश्वर चंद्रा बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों में एक है। खास बात है कि इसी मीटिंग में तय किया गया कि 2026-27 के लिए नए अध्यक्ष पद डॉ. पंकज सिंह को दी गई। सभी पद सर्वसम्मति से चुने गए है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मुजफ्फरनगर चैप्टर के मीडिया प्रभारी बने डा.  अनुज माहेश्वरी ने बताया कि नए पदाधिकारियों की घोषणा के लिए बैठक हुई। इसकी  अध्यक्षता पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. सुनील चौधरी एवं संचालन डॉ मनोज काबरा ने किया। मीटिंग में वर्ष 2024-25 आईएमए के द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। जिसकी सरहाना मीटिंग में उपस्थित समस्त चिकित्सकों ने करते हुए बधाई दी। मीटिंग में डॉक्टर एसी गुप्ता, डॉक्टर आरएस गोयल, डॉ. मुकेश जैन, डॉक्टर डीएस मलिक, डॉक्टर अशोक, डॉक्टर यूसी गौड, डॉक्टर मनीष अग्रवाल, डॉक्टर सिद्धार्थ गोयल, डॉक्टर हेमंत कुमार, डॉक्टर दीपक गोयल, डॉक्टर संजीव जैन, डॉक्टर राजेश्वर सिंह, डॉक्टर असरार, डॉक्टर अश्वमेघ बालियान, डॉ मयंक अरोरा, डॉक्टर रवि त्यागी, डॉक्टर सुमित, डॉक्टर विकास, डॉक्टर सुजीत, डॉक्टर एमके तनेजा, डॉक्टर आमोद, डॉक्टर हरीश कुमार, डॉक्टर अनुभव जैन, डॉक्टर अभिनव, डॉ रविंद्र जैन, डॉक्टर शेफाली सिंह, डॉक्टर अनीता, डॉक्टर निशा मालिक, डॉक्टर रेनू, डॉक्टर दीपशिखा जैन, डॉ. शिल्पी आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।

———

How to Make a News Portal

लोकपथ लाइव का निवेदन: हमारी हर खबरों की अपडेट के लिए वेबसाइट को सब्सक्राइब करें। अपने लेख भी “मेरी बात” कालम में प्रकाशित कराने को संपर्कक करें। 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 9 0 9 3
Total views : 394208

Follow us on