Select Language :

Home » स्वास्थ्य » मुजफ्फरनगर DTO बने सहारनपुर के AD Health

मुजफ्फरनगर DTO बने सहारनपुर के AD Health

लोकपथ लाइव,  मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा अनुभाग-2 ने तत्काल प्रभाव से मुजफ्फरनगर के जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश चंद्र गुप्ता को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें सहारनपुर मंडल में अपर निदेशक बनाया गया है। पिछले कई वर्षों से ये मुजफ्फरनगर में डीटीओ को जिम्मदारी संभाल रहे थे। शासन की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार डॉ. लोकेश गुप्ता को प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अपर निदेशक ग्रेड में पदोन्नत करते हुए अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सहारनपुर मंडल, सहारनपुर के पद पर तैनात किया गया हैशासनादेश में उन्हें निर्देशित किया गया है कि वह अपनी नवीन तैनाती के पद पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार प्रमाणक शासन को उपलब्ध कराएं। डॉ. लोकेश गुप्ता वर्तमान में मुजफ्फरनगर में जिला क्षय रोग अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। उनकी नई तैनाती से सहारनपुर मंडल में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी में बदलाव हुआ है। मुजफ्फरनगर के स्वस्थ विभाग अधिकारी व चिकित्सक उन्हें बधाई दे रहे हैं, हालाकि डॉ लोकेश गुप्ता के अंडर में सभी विभागीय अधिकारी व चिकित्सक कार्य करेंगे। उन्हें मुजफ्फरनगर की चिकित्सा को बेहतर बनाने का भी अवसर मिला है।

How to Make a News Portal

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 9 7 6 7
Total views : 408380

Follow us on