Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » नगर पालिकाध्यक्ष से मिला गुर्जर सम्राट ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल

नगर पालिकाध्यक्ष से मिला गुर्जर सम्राट ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल

LP Live, Muzaffarnagar: गुर्जर सम्राट मिहिर भोज ट्रस्ट का एक प्रतिनिधिमण्डल गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप से मिला।  प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कावड़ यात्रा के दौरान पालिका अध्यक्ष द्वारा बेहतर कार्य के लिए उन्हें अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान राजकीय पुस्तकालय में कार्य कराने की मांग रखी गई।

How to Make a News Portal

ट्रस्ट के अध्यक्ष हिमांशु तोमर ने कहा कि पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल में शहर में आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा. रणवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल में शहर में साफ़ सफ़ाई, प्रकाश व्यवस्था की स्तिथि में सुधार हुआ है। इस दौरान उन्होंने राजकीय जिला पुस्तकालय में हाई मास्ट लाइट, परिसर में टाइलीकरण,  हैण्ड पम्प रिबोर करने के लिए पालिका अध्यक्ष से अनुरोध किया। इस दौरान भाजपा नेता गौरव स्वरूप, चौधरी सुरेश कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव नागर, रवि तोमर, संदीप चौहान, गुलाब सिंह उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 7 7
Total views : 392588

Follow us on