
लोकपथ लाइव, पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के रतन पैलेस में आयोजित कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक में पहुंचे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय व प्रांतीय पर्यवेक्षकों ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता कर जिलाध्यक्ष पद और विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों पर रायशुमारी की।
बैठक में राष्ट्रीय पर्यवेक्षक गणेश यादव, राष्ट्रीय सचिव एवं पर्यवेक्षक अविनाश काजला, प्रदेश पर्यवेक्षक सबी खान तथा पर्यवेक्षक सपना सोम विशेष रूप से मौजूद रहे। पर्यवेक्षकों ने एक-एक कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अकेले में वार्ता की और नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर उनकी राय जानी। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मजबूती से चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों के नामों पर भी कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया।
इस दौरान विभिन्न गुटों व दावेदारों के समर्थक भारी संख्या में रतन पैलेस पहुंचे और अपने-अपने पसंदीदा नेताओं के समर्थन में पर्यवेक्षकों के समक्ष मजबूती से अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा। महफूज राणा, गीता काकरान, जरार राणा, जिला पंचायत सदस्य जूली जाटव, मियां मुनीर, गुफरान काजमी, अनिल चौधरी, सुबोध शर्मा, नरेश भारती, कपिल भोजहेड़ी सहित दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post Views: 63













Total views : 398066