Select Language :

Home » जीवन शैली » सीएम योगी ने किया पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान

सीएम योगी ने किया पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान

डीआईजी से लेकर सिपाही तक उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित
लोकपथ लाइव, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित ‘पुलिस मंथन’ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन-2025 के समापन समारोह में कानून राज को मजबूत बनाने में उत्कृष्ट सेवा के लिए अंतिम सत्र में आयोजित पदक अलंकरण समारोह में पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों को सम्मानित किया।

How to Make a News Portal

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मेलन के बाद पिछले चार साल में उत्कृष्ट सेवा देने वाले जिन पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों को सम्मानित उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया, उनमें वर्ष 2022 के लिए अलीगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी प्रभाकर चौधरी, अभिसूचना मुख्यालय उत्तर प्रदेश मे अपर पुलिस अधीक्षक रहे विनय चंद्रा, मुरादाबाद के निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह, अधिसूचना विभाग के निरीक्षकदिनेश कुमार डांडियाल तथा यूपीपीसीएल गाजियाबाद के निरीक्षक मनु चौधरी को सम्मानित किया गया। जबकि वर्ष 2023 के लिए आगरा परिक्षेत्र के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, एसटीएफ अपर पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह, सीतापुर के निरीक्षक विशाल संगारी, गौतमबुद्धनगर के मुख्य आरक्षी मनोज चिकारा और महिला आरक्षी को इस सम्मान से नवाजा गया।

संभल के पुलिस अधीक्षक सम्मानित
सीएम योगी ने वर्ष 2024 के लिए बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य, एसटीएफ पुलिस उपाधीक्षक विमल कुमार सिंह तथा एसटीएफ में मुख्य आरक्षी अरुण कुमार को यह सम्मन दिया। वही वर्ष 2025 के लिए संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार, एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक प्रेम शुक्ला तथा कमिश्नरेट आगरा में तैनात महिला आरक्षी को उत्कृष्ट सेवा सम्मान दिया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 5 9 7 3
Total views : 403660

Follow us on