उत्तर प्रदेश

शुकतीर्थ गंगा घाट पर अचानक आए पानी के बहाव में डूबा बच्चा

LP Live, Muzaffarnagar: तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गंगाघाट पर गंगा में स्नान कर रहे आधा दर्जन श्रद्धालु तेज पानी के बहाव में बहने लगे। वहां मौजूद ग्रामीणों ने कई श्रद्धालुओं की जान बचाई। इस दौरान एक बालक गहरे पानी में डूब भी गया। बालक के डूबने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने गोताखोर की मदद से बालक की तलाश कराई, लेकिन उसका कोई पता न चल सका।

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी अन्नू देवी, राजकुमारी, प्रियंका, राहुल, बुलबुल, विक्की, रविन्द्र, कोमल, नेहा, रोबिन,साक्षी, प्रिंस शनिवार को शुकतीर्थ में मंदिरों के दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद अन्नू देवी, विक्की, बुलबुल, राहुल घाट पर जाकर गंगा स्नान करने लगे। वहीं 10 वर्षीय प्रिंस अपने भाई रोबिन व बहन साक्षी के संग स्नान कर रहा था। सभी एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए गहरे पानी की ओर स्नान करने लगे। तभी अचानक तेज़ पानी के बहाव में एक दूसरे का हाथ छूट गया।  सभी पानी मे डूबने लगे। गंगा घाट पर मौजूद अरुण व मोहित की नजर उधर पड़ी तो दोनों ने गंगा में छलांग लगाकर अन्नू, विक्की, बुलबुल, राहुल, रोबिन व साक्षी को बाहर निकाल लिया, लेकिन प्रिंस गहरे पानी मे डूब गया।  सूचना पर पहुंचेे पिता राजेन्द्र व माता संगीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी व प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा ने गोताखोर की सहायता से प्रिंस की गंगा में तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button