
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: एस डी इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर के क्रीड़ा स्थल पर माध्यमिक विद्यालयी बालक-बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी (CDO) मुजफ्फरनगर श्री कमल किशोर कंडारकर एवं जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) श्री हरिकेश यादव जी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डीएवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य श्री शिवकुमार यादव तथा एस डी इंटर कॉलेज के उप प्रबंधक श्री दिनेश मोहन एडवोकेट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में सह जिला विद्यालय निरीक्षक श्री सुधीर कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने इस खेल महोत्सव में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रतियोगिता के परिणाम:
1. 800 मीटर दौड़ (सीनियर वर्ग):
-
बालक: अनमोल बालियान (प्रथम), प्रशांत (द्वितीय), हिमांश (तृतीय)
-
बालिका: खुशी (प्रथम), शगुन (द्वितीय), रूपाली (तृतीय)
2. 800 मीटर दौड़ (जूनियर वर्ग):
-
बालक: वंश राठी (प्रथम), सुधांशु (द्वितीय), रवि (तृतीय)
-
बालिका: अदिति (प्रथम), पूजा (द्वितीय), प्रीति (तृतीय)
3. 600 मीटर दौड़ (सब-जूनियर वर्ग):
-
बालक: हिमांशु (प्रथम), नैतिक (द्वितीय), सागर (तृतीय)
-
बालिका: फिजा (प्रथम), दिव्या (द्वितीय), महबिश (तृतीय)
4. 100 मीटर दौड़ (सीनियर वर्ग):
-
बालक: समीर (प्रथम), रिहान (द्वितीय), वंश (तृतीय)
-
बालिका: तांसी (प्रथम), जानवी (द्वितीय), पूजा (तृतीय)
5. 100 मीटर दौड़ (जूनियर वर्ग):
-
बालक: अक्षित शर्मा (प्रथम), आरिस (द्वितीय), कृष्णा (तृतीय)
-
बालिका: वैष्णवी (प्रथम), जीविका (द्वितीय), निक्की (तृतीय)
6. 100 मीटर दौड़ (सब-जूनियर वर्ग):
-
बालक: आदित्य पाल (प्रथम), देव (द्वितीय), अक्षय (तृतीय)
-
बालिका: फिजा (प्रथम), तमन्ना (द्वितीय), हुमायरा (तृतीय)
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में एनएफसी प्रभारी प्रमोद कुमार जी, जिला क्रीड़ा सचिव सत्यकाम तोमर जी, डॉ. राहुल कुशवाहा, राहुल राणा, मनोज कुमार, वीरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, गया प्रसाद प्रजापति, अक्षय कुमार, अमित कुमार, विपिन त्यागी, कैप्टन बबीता राणा, श्रीमती शालू राणा, पूजा रानी, डॉ. प्रियरंजन सोनी, पूनम, सीमा कुमारी, दीपा सोनी, प्रतिभा वर्मा, वंदना राय सहित जनपद के अनेक शारीरिक शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।
Muzaffarnagar: प्राइवेट स्कूल का प्रधानाचार्य गिरफ्तार, छेड़छाड़ का आरोप
Post Views: 211













Total views : 432837