Select Language :

Home » एजुकेशन » मुजफ्फरनगर के इस स्कूल में यूपी बोर्ड की फीस में मिलेगी सीबीएसई की शिक्षा

मुजफ्फरनगर के इस स्कूल में यूपी बोर्ड की फीस में मिलेगी सीबीएसई की शिक्षा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। विद्या भारती संस्थान द्वारा संचालित शहर के प्रतिष्ठित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती इंटर कॉलेज को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की आधिकारिक मान्यता मिल गई है। इस बड़ी उपलब्धि के साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसके तहत अब विद्यार्थियों को सीबीएसई पैटर्न की उच्च स्तरीय शिक्षा यूपी बोर्ड की सस्ती फीस पर ही प्रदान की जाएगी।

How to Make a News Portal

शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान प्रधानाचार्य अखिलेश शर्मा ने इस बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सत्र में कक्षा 9वीं और 11वीं के बच्चों को सीबीएसई के नए मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा, “अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में यूपी बोर्ड के छात्रों को पैटर्न की भिन्नता के कारण संघर्ष करना पड़ता है। हमारा उद्देश्य उस खाई को पाटना है और कम आय वर्ग के मेधावी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है।”

विद्या भारती के पूर्व संयोजक अरुण खंडेलवाल ने बताया कि जहाँ निजी सीबीएसई स्कूलों में सालाना भारी-भरकम फीस ली जाती है, वहीं लाला जगदीश प्रसाद स्कूल में न्यूनतम शुल्क लिया जाएगा। मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी को ध्यान में रखते हुए छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में दक्ष बनाने के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुजफ्फरनगर में विद्या भारती के अन्य विद्यालय पूर्व की भांति यूपी बोर्ड से ही संबद्ध रहेंगे, ताकि अभिभावकों के पास विकल्पों की कमी न रहे। इस निर्णय से क्षेत्र के उन मेधावी छात्रों को संबल मिलेगा जो आर्थिक तंगी के कारण महंगे स्कूलों का रुख नहीं कर पाते थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सूरत सिंह वर्मा सहित अन्य शिक्षक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 4 0 6 0
Total views : 363471

Follow us on