Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » निरीक्षण पर पहुंचे सीएमओ, एंबुलेंस स्टाफ को दिए निर्देश

निरीक्षण पर पहुंचे सीएमओ, एंबुलेंस स्टाफ को दिए निर्देश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्यालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) और पायलट के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों को कहा कि 102 और 108 एंबुलेंस सेवाएं आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना ईएमटी व पायलट की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस की त्वरित उपलब्धता और मरीज को अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाना बेहद अहम है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ईएमटी रास्ते में मरीज को आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने में अपनी भूमिका पूरी जिम्मेदारी से निभाएं, जबकि पायलट निर्धारित समय के भीतर सुरक्षित रूप से मरीज को अस्पताल पहुंचाना सुनिश्चित करें। सीएमओ ने सभी कर्मचारियों को तत्परता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा मरीजों और उनके परिजनों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और बेहतर आपसी समन्वय से ही आपातकालीन मरीजों को समय पर जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 8 1 5 0
Total views : 459150

Follow us on