पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में उठे विशेष मुद्दे
व्यापारी नेता अशोक बाठला को प्रदेश संयुक्त महामंत्री नियुक्त किया गया।


LP Live, Muzaffarnagar: पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक कार्यक्रम रेलवे रोड स्थित एक बैंकिट हाल में हुआ। इसमें व्यापार मंडल की मजबूती को बढ़ाने सहित व्यापारियों की समस्याओं पर विचार रखे गए। बढ़ते हुए आनलाइन व्यापार को दुकानदारों और बाजार में बैठे व्यापारियों के लिए खतरनाक बताया गया। व्यापारी नेता अशोक बाठला को प्रदेश संयुक्त महामंत्री नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल, प्रदेश महिला अध्यक्ष अलका चौधरी, प्रदेश महिला महामंत्री मोनिका यादव व प्रदेश महिला संयुक्त महामंत्री अलिशा सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए व्यापारी नेता अशोक बाटला ने सभी का परिचय कराया। इसके बाद प्रदेश संगठन मंत्री पवन सिंघल, जिला महामंत्री दीपक नारंग, नगर अध्यक्ष प्रमोद टांक व जिला कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार का सानिध्य आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में अशोक बाठला ने व्यापार मंडल की प्रथम कर्मभूमि मुजफ्फरनगर के संगठन में महिला शक्ति को एक सम्मेलन करने का आहवान किया। प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडलल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भेट करने का आश्वसन दिया और आनलाइन व्यापार से हो रहे दुकानदारों के नुकसान पर चर्चा की। प्रदेश महिला अध्यक्ष अलका चौधरी ने महिलाओं की मजबूती पर बल दिया। अंत में महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने अशोक बाठला को प्रदेश संयुक्त महामंत्री बनाने की घोषणा करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम में रविन्द्र कुमार, सिद्धार्थ बाठला, अनिल गर्ग, प्रज्ञा गर्ग, गुरप्रीत सिंह सडाना, प्रशान्त जैन, खुश्बू, आर्ची झाम्ब, सुनीता जी, राजीव बंसल, संदीप मित्तल, अनुज जैन, रविन्द्र जैन, अमित कुमार, डा. राजेन्द्र साहनी, विष्णु अनेजा, डा. विवेक कुमार, एकता पंवार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
